नोटबंदी ने विश्व व्यापार मेले में आए विक्रताओं को मायूस कर दिया है। मेले का आखिरी सप्ताहांत आने पर जहां दर्शकों की संख्या लगातार बढ़ रही है, वहीं खरीदारों की संख्या पिछले साल के साधारण दिनों के मुकाबले भी कम है। आईटीपीओ के मुताबिक रोजाना एक लाख से ऊपर दर्शक मेले में आ रहे हैं। नोटबंदी के कारण मुसीबत रू विभिन्न पवेलियन और हैंगरों में माल बेचने के लिए आए विक्रेताओं का कहना है कि नोटबंदी के कारण काफी दिक्कत हो रही है। लोग पुराने नोटों से भुगतान करना चाहते हैं, लेकिन न चलने के डर के कारण हम उसे स्वीकार नहीं कर रहे। अधिकांश विक्रेताओं ने बताया कि अभी तक सिर्फ 20 फीसदी बिक्री हुई है। बिक्री बढ़ाने को देंगे छूटरू फूड कोर्ट से लेकर पवेलियन और हैंगरों में सामान बेच रहे लोगों ने बताया कि अभी तक कम हुई बिक्री को दुरुस्त करने के लिए वे मेले के अंतिम दिन छूट देंगे। खाने-पीने से लेकर अन्य सामानों पर 10-25 फीसदी तक की छूट मिलेगी। 28 नवंबर को लोग इसका लाभ उठा सकेंगे। कम दाम पर कॉस्मेटिक्स और मुफ्त डेमोरू शहनाज हुसैन के उत्पादों से लेकर रोजा, कलरएसेंस आदि ब्रांड कॉस्मेटिक्स महिलाओं और लड़कियों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वीकेंड के लिए इन उत्पादों की स्टॉलों पर न केवल सामान खरीद सकेंगे बल्कि मुफ्त डेमो का भी लाभ उठा सकेंगे। डैमो में इन उत्पादों को उपयोग करने का तरीका बताया जाएगा।
Digital Desk: Kamal