नोटबंदी के बाद 500 और 1000 रुपए के 2,203 करोड़ नोट कागज के टुकड़े बराबर हुए
(India)

देश के लोग इस वक्त नोटबंदी के बाद होने वाली परेशानी से जूझ रहे हैं। ऐसे में एक चैंकाने वाली रिपोर्ट आई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने अब तक कुल 1.5 लाख करोड़ रुपए के नए नोट छापे हैं। जबकि 500 और 1000 रुपए के रूप में देश के 14.18 लाख करोड़ रुपयों को कागज के बराबर बना दिया गया। 1.5 लाख करोड़ रुपए में भी ज्यादातर नोट 2000 रुपए के हैं जो फिलहाल किसी इस्तेमाल के नहीं है क्योंकि लोगों के पास बदले में देने के लिए छुट्टे पैसे ही नहीं हैं।यह रिपोर्ट 25 नवंबर को आई। 1.5 लाख करोड़ रुपए की नई करेंसी के अलावा 2.2 लाख करोड़ रुपए की करेंसी पहले से चलन में है। नोटबंदी के बाद 500 और 1000 रुपए के 2,203 करोड़ नोट कागज के टुकड़े बराबर हो गए। रिपोर्ट का मानना है कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया को अभी जल्दी में 1,000-2,000 करोड़ नोट और छापने होंगे ताकि ट्रांसेक्शन लेवल पहले की स्थिति में आ सके रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने भी जानकारी दी थी कि बैंक और एटीएम के माध्यम से उसने 10 से 18 नवंबर के बीच 1.03 लाख करोड़ रुपए लोगों तक पहुंचा दिए हैं। 14.18 लाख करोड़ रुपए की पुरानी करेंसी में से 6 लाख करोड़ रुपए विभिन्न बैकों में फिर से जमा हो गई है। रिपोर्ट ने पिछले एक हफ्ते के आंकड़ों पर कहा है कि आरबीआई एक दिन में 500 रुपए के लगभग 4 से 5 करोड़ नोट छाप रहा है। ऐसे में जनवरी 2017 तक पुरानी करेंसी का कुल 64 प्रतिशत हिस्सा ही चलन में आ पाएगा।

Digital Desk: Kamal