आज से आधार नहीं तो गैस सब्सिडी नहीं
(India)

आज 1 दिसंबर से आधार कार्ड को लेकर दो बड़े फैसले लागू हो गए। अगर आपके पास आधार नंबर नहीं है तो आप आज से गैस सब्सिडी के हकदार नहीं हैं। इसके अलावा एक और दिक्कत उन छात्रों को होने वाली है जो आईआईटी मेन का फॉर्म भरने वाले हैं। अब इसके लिए भी आधार नंबर की अनिवार्यता लागू कर दी गई है। संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) मेन-2017 के लिए गुरुवार से ऑनलाइन आवेदन शुरू हो जाएंगे। उम्मीदवार जेईई मेन की वेबसाइट के माध्यम से 2 जनवरी तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन शुल्क का भुगतान 3 जनवरी तक किया जा सकेगा। इस परीक्षा का आयोजन सीबीएसई करता है। सभी राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (एनआईटी), आईआईआईटी और केंद्र सरकार के वित्त पोषित संस्थानों में जेईई मेन के आधार पर ही बीटेक या बीई में प्रवेश लिया जा सकता है। पेन-पेपर आधारित जेईई मेन-2017 परीक्षा 2 अप्रैल को होगी। वहीं, ऑनलाइन जेईई का आयोजन 8 और 9 अप्रैल को होगा।

Digital Desk: Kamal