एयरएशिया-टाटा संस पर फर्जी लेन-देन से जुड़े मामले में केस दर्ज
(India)
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मलेशियाई एविएशन कंपनी एयरएशिया और भारत में उसकी साझीदार टाटा संस पर फर्जी लेन-देन से जुड़े मामले में केस दर्ज किया है। ईडी अधिकारियों का मानना है कि इस पूरे मामले की जांच इस नजरिए से भी की जा रही है कि इस फर्जी ट्रांजेक्शन का पैसा आतंकवादियों तक भी पहुंचाया गया है। जांच के मुताबिक जिस कंपनी को ये पैसा पहुंचाया गया उसमें काम करने वाले कंसल्टंट के एक पार्टनर को अमेरिका ने पहले ही आतंकवादी घोषित किया है। बता दें कि टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन सायरस मिस्त्री ने आरोप लगाया था कि एयरएशिया इंडिया ने भारत और सिंगापुर में फर्जी कंपनियों के जरिए लेन-देन किए थे। इसी के बाद ईडी ने फॉरन एक्सचेंज मैनेजमेंट ऐक्ट (फेमा) के तहत दर्ज मामले में जांच के संबंध में एयर एशिया के एग्जिक्युटिव्स और कुछ अन्यों को अगले सप्ताह जरूरी दस्तावेजों के साथ पेश होने और इस मामले की अधिक जानकारी देने के लिए समन भेजे हैं। मिस्त्री ने भारत और सिंगापुर में छद्म इकाइयों के जरिये एयर एशिया एयरलाइंस में 22 करोड़ रुपए के धोखाधड़ी के लेनदेन का आरोप लगाया था। म्क् ने निर्देश दिया है कि विदेशी विनिमय प्रबंधन कानून (फेमा) के तहत दर्ज मामले में उसकी जांच के सिलसिले में अगले सप्ताह जांचकर्ताओं के समक्ष मामले को स्पष्ट किया जाए। जांच में सिंगापुर की कंपनी को 22 करोड़ रुपए में से 12 करोड़ के लेनदेन को देखा जाए।

Digital Desk: Kamal