एसबीआई लाइफ ने अपनी 3.9 प्रतिशत हिस्सेदारी बेची
(India)
एसबीआई ने अनुषंगी कंपनी एसबीआई लाइफ में अपनी 3.9 प्रतिशत हिस्सेदारी आज 1,794 करोड़ रुपए में वैश्विक निवेश कंपनी केकेआर और टेमासेक को बेच दी। इस सौदे से एसबीआई लाइफ का मूल्यांकन 46,000 करोड़ रुपए बैठता है। सिंगापुर का सरकारी कोष टेमासेक व वैश्विक निजी इक्विटी कंपनी केकेआर इस सौदे के तहत एसबीआई लाइफ में समान हिस्सेदारी लेंगी। एसबीआई ने अक्तूबर में एक्सचेंजों को सूचित किया था कि वह अपनी पांच प्रतिशत हिस्सेदारी बेचने पर विचार कर रही है। प्रस्तावित हिस्सेदारी बिक्री के बाकी हिस्से को कब बेचा जाएगा यह पूछे जानेपर एसबीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पीटीआई से कहा कि यह इस साल होने की संभावना नहीं है।
एसबीआई के पास एसबीआई लाइफ की 74 प्रतिशत हिस्सेदारी है। बीएनपी परिबा कार्डिफ के पास शेष 26 प्रतिशत हिस्सा है। एसबीआई ने कहा कि उसके केंद्रीय बोर्ड की कार्यकारी समिति की आज हुई बैठक में बीमा अनुषंगी में 3.9 प्रतिशत हिस्सेदारी या 3,90,00,000 इक्विटी शेयर 460 रुपए प्रति शेयर के मूल्य पर बेचने की मंजूरी दी है।

Digital Desk: Kamal