इन जगहों पर कल तक ही चलेंगे पुराने नोट
(India)
यदि आपके पास 500 के पुराने नोट है तो उन्हें कल (गुरुवार) रात 12 बजे तक इस्तेमाल कर लें क्योंकि उसके बाद वह कहीं नहीं चलेगा। सरकार ने 500 रुपये के पुराने नोट के इस्तेमाल की 15 दिसंबर तक छूट दे रखी थी और गुरुवार के बाद यह नोट 30 दिसंबर तक किसी भी बैंक में जाकर जमा करवा सकते हैं। वहीं 30 दिसंबर के बाद 500 और 1000 का पुराना नोट केवल रिजर्व बैंक में ही जमा होगा। अभी तक 500 का पुराना नोट सरकारी पेट्रोल पंप, सरकारी बसों, मेडिकल स्टोर, श्मशान घाट, बिजली का बिल जमा करने में, सहकारी स्टोर, एयरपोर्ट और मेट्रो स्टेशन पर टिकट और पास बनाने के लिए इस्तेमाल हो रहा है। 500 के पुराने नोट अगले साल 31 मार्च तक बदले जा सकेंगे। इसके लिए रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया जाना होगा। वहीं 30 दिसंबर तक इसे अपने बैंक खाते में जमा करवाने का भी विकल्प दिया गया है, लेकिन इन नोटों को चलाने के लिए गुरुवार आखिरी दिन है। इसस पहले 24 नवंबर को 1000 रुपए का पुराना नोट चलन से बाहर कर दिया गया था।

Digital Desk: Kamal