हरिद्वार में एडीएम एलएन मिश्रा की अदालत ने मिस ब्रांडिंग के मामले में पतंजलि योगपीठ के पांच उत्पादों के प्रचार को गलत ठहराते हुए ग्यारह लाख का जुर्माना लगाया है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी योगेन्द्र पांडे ने बताया कि दिव्य योग मंदिर स्थित पतंजलि फूड पार्क के बिक्री केंद्र पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने निरीक्षण के दौरान बेसन, नमक, काली मिर्च, शहद, सरसों का तेल, जैम के चार-चार सेंपल भरे थे। टीम ने ये सेंपल रुद्रपुर स्थित प्रयोगशाला में भेज दिए थे। इस दौरान एक-एक सेंपल पतंजलि के गुणवत्ता नियंत्रक अश्वनी सैनी को भी उपलब्ध करा दिए थे। बता दें कि जिस समय सेंपल लिए गए थे, उस दौरान पतंजलि योगपीठ ने इसे राज्य सरकार की दुर्भावनापूर्ण कार्रवाई करार दिया था। एडीएम एलएन मिश्रा की अदालत में जांच रिपोर्ट और सुनवाई के बाद आरोग्य कच्ची घानी तेल की मिस ब्रांडिंग करने पर ढाई लाख, नमक पर ढाई लाख, जैम पर ढाई लाख, बेसन पर डेढ़ लाख और शहद पर दो लाख का जुर्माना लगाया है।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।