सितंबर तक प्रभावी होगा जीएसटी
(India)
वित्त मंत्री अरुण जेटली ने नोटबंदी को एक साहसिक फैसला बताते हुए कहा कि दुनिया की अर्थव्यवस्था बदल रही है और भारत को एक उभरती हुई आर्थिक शक्तियों के रूप में देखा जा रहा है। उन्होंने बताया कि मौजूदा टैक्स व्यवस्ता सितंबर से बंद हो जाएगी। फिक्की के 89वें वार्षिक कार्यक्रम में अरुण जेटली ने कहा कि बड़े नोटों को बंद करने में सरकार ने साहसिक फैसला किया है। भारत के पास नोटबंदी पर फैसला लेने की क्षमता है। अब यहां की अर्थव्यवस्था कमजोर नहीं है। दुनिया में भारत को एक उभरती शक्तियों के रूप में देखा जा रहा है। अरुण जेटली ने बताया कि ळैज् बिल पास होना हमारी बड़ी कामयाबी है। ळैज् काउंसिल को अभी कई निर्णय लेने हैं। 10 बड़े फैसले लिए जा चुके हैं। सितंबर 2017 को टैक्स की मौजूदा व्यवस्था बंद हो जाएगी। उन्होंने बताया कि आदर्श रूप में जीएसटी एक अप्रैल 2017 से शुरू होना चाहिए था, लेकिन कानून को अप्रैल और 16 सितंबर के बीच प्रभावी होना संवैधानिक अनिवार्यता है। अरुण जेटली ने बताया कि पिछले एक साल में बहुत सारे बदलाव हुए हैं। आधार को रजिस्टर करवाकर और इसका उपयोग करके हमें बदलाव लाने में मदद मिल रही है। ब्रेक्जिट वोट से बहुत सारे लोगों को आश्चर्य हुआ। लोगों को लगता था कि इतना परिपक्व लोकतंत्र वोट नहीं देगा, लेकिन उसने दिया।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।