नोटबंदी से परेशान लोगों को राहत देनेे के लिए मोदी सरकार हर दिन नई-नई घोषणाएं कर रही हैं। मोदी सरकार भारत की इकोनॉमी को कैशलेस बनाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही हैं। अब मोदी सरकार ने ऑनलाइन भुगतान करने वाले लोगों के लिए बड़ी घोषणा की है। नए साल के पहले तीन महीने में ऑनलाइन भुगतान या फंड ट्रांसफर करने पर कोई शुल्क नहीं लगेगा। केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने सभी सरकारी बैंकों को 1 जनवरी से 31 मार्च तक किसी भी प्रकार के डिजिटल लेन-देन पर कोई शुल्क न लेने का निर्देश जारी किए गए हैं।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।