30 दिसंबर के बाद पुराने नोट रखने पर 50 हजार जुर्माना
(India)
मोदी सरकार एक नया ऑर्डिनेंस लाने पर विचार कर रही है। इसके मुताबिक 30 दिसंबर के बाद 10 हजार या इससे ज्यादा के पुराने नोट रखने पर 50 हजार रुपए का जुर्माना लग सकता है। पुराने नोटों के लेनदेन पर यह ऑर्डिनेंस 30 दिसंबर के पहले लाया जा सकता है। बता दें कि 30 दिसंबर तक पुराने नोट सिर्फ रिजर्व बैंक में बदलने की इजाजत दी गई है। रिपोर्टस में कहा गया है कि कानून तोड़ने वालों पर क्रिमिनल केस दर्ज किया जा सकता है और जुर्माने का फैसला मजिस्ट्रेट पर छोड़ा जा सकता है।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।