रेलवे खाली सीटों पर देगा 10 फीसदी छूट
(India)

मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों में खाली जा रही सीटों से रेलवे परेशान है। उसने पैसेंजर्स को लुभाने के लिए एक जनवरी यानी नए साल के पहले दिन से खाली बर्थ के किराए में 10 फीसदी की छूट देने का ऐलान किया है। इसके लिए नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है। नोटिफिकेशन के मुताबिक वेकेंट बर्थ के किराए में ये छूट रिजर्वेशन चार्ट फाइनल होने के बाद ही दी जाएगी। ये छूट बेसिक किराए पर छह महीने के लिए दी जा रही है। बाकी चार्जेस पहले की तरह ही देने होंगे।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।