पुराने 500 और 1000 के नोटों को बैंकों में जमा कराने का आज आखिरी दिन है। आज के बाद पुराने नोट फॉर्म-5 के साथ सिर्फ रिजर्व बैंक के काउंटर पर 31 मार्च तक ही जमा कराए जा सकेंगे। रिजर्व बैंक में भी पुराने नोट जमा कराने से पहले आपको ये बताना होगा कि आपने तय समयसीमा के अंदर नोट क्यों नहीं जमा कराए साथ ही जो पैसा आप जमा करा रहे हैं उसका सोर्स ऑफ इनकम क्या है। पुराने नोट रखने वालों के लिए मोदी सरकार का नया ऑर्डिनेंस मुश्किलें पैदा कर सकता है। इस ऑर्डिनेंस के मुताबिक अगर किसी के पास 10 हजार से ज्यादा 500-1000 रुपए के पुराने नोट पाए गए तो उसे कम से कम 10 हजार तक जुर्माना भरना पड़ सकता है।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।