पहले की तरह एटीएम से निकासी महंगी
(India)
नोटबंदी के 50 दिन बाद कार्ड पर दी जाने वाली सहूलियतें वापस होने के चलते एटीएम से निकासी महंगी हो गई है। हालांकि, सरकार ने एटीएम से निकासी 2,500 से बढ़ाकर 4,500 रुपये कर दी है, लेकिन अपने बैंक के एटीएम से पांच और दूसरे बैंक से तीन निकासी के बाद पहले की तरह शुल्क लेने लगे हैं। बैंक एटीएम निकासी सीमा के बाद प्रति निकासी 15 से 20 रुपये शुल्क वसूलते हैं। पहले एक बार में 10,000 रुपये तक निकल जाते थे, जो राशि सीमा तय होने पर महज 4,500 रुपये ही निकल पा रहा है। इस तरह निकासी सीमा के बाद 9,000 रुपये के लिए 40 रुपये चुकाने पड़ रहे हैं, जबकि पहले तय सीमा के बाद महज 20 रुपये ही देने पड़ते थे। इसके अलावा नोटबंदी को देखते हुए सरकार ने 30 दिसंबर तक एटीएम से राशि निकालने की संख्या पर शुल्क भी हटा दिया था। रिजर्व बैंक प्रवक्ता ने भी कहा है कि नई तैयारी को लेकर कोई चर्चा नहीं है। ऐसे में बैंक नोटबंदी से पहले की व्यवस्था की तरह एटीएम से तय सीमा से अधिक बार निकासी के लिए शुल्क लेंगे।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।