पुराने नोटों का भी मोह नहीं छोड़ पाए हरे कृष्ण प्रसाद, नोटबंदी में बंद हुए 500 और 1000 के नोटों के कई बंडल मिले
(India) जल संसाधन विभाग के सीवान स्थित बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता हरे कृष्ण प्रसाद के ठिकानों पर बुधवार को छापेमारी की गई। आय से अधिक संपत्ति मामले में तलाशी के दौरान पटना स्थित फ्लैट से करीब 59 लाख रुपए नकद के अलावा 2.29 लाख से अधिक कीमत के जेवरात बरामद हुए। बैंकों में भी 31 लाख रुपए जमा हैं। हरे कृष्ण प्रसाद के पटना फ्लैट की तलाशी में 53,60,000 रुपए के अलावा 5,24,000 के पुराने नोट भी मिले

80 लाख की चार अचल संपत्ति के कागज मिले
निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने हरे कृष्ण प्रसाद के खिलाफ मंगलवार को आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया था। अदालत से सर्च वारंट लेने के बाद बुधवार को उनके तीन ठिकानों की तलाशी ली गई। पटना के रंजन पथ स्थित अभियंता नगर के इंदिरा इंक्लेव के फ्लैट न. 204 के अलावा सीवान स्थित कार्यालय और आवास भी इसमें शामिल है। पटना के फ्लैट से कुल 58, 84,000 के नए-पुराने नोट मिले। इसके अलावा सोने के जेवरात और 80 लाख मूल्य के फ्लैट और जमीन के चार डीड भी मिले हैं। इनमें पटना, मनेर और गया के तीन प्लॉट के कागज शामिल हैं। सीवान स्थित आवास और कार्यालय की भी तालाशी में नकदी और जमीन-जायदाद के कागजात मिलने की बात नहीं आई है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।