बाबा रामदेव की कंपनी रुचि सोया के शेयरों में भारी गिरावट
(India) महाकोश, सनरिच, रुचि गोल्ड और न्यूट्रिला जैसे ब्रांड वाली बाबा रामदेव की कंपनी रुचि सोया का शेयर बीएसई पर 1004.45 रुपये के पिछले बंद के मुकाबले 17.27 फीसदी की गिरावट के साथ 831 रुपये पर खुला। इसके साथ ही फर्म का मार्केट कैप गिरकर 26,235 करोड़ रुपये रह गया। बाद में थोड़ा सुधार के बाद अभी भी रुचि सोया के शेयर लाल निशान पर हैं

बाबा रामदेव के नेतृत्व वाले पतंजलि आयुर्वेद रुचि सोया की मालिक है। कंपनी को एफपीओ के माध्यम से न्यूनतम शेयरधारिता मानदंडों का पालन करने में मदद मिलेगी। अगस्त 2021 में, फर्म को एफपीओ लॉन्च करने के लिए पूंजी बाजार नियामक सेबी की मंजूरी मिली थी। इसने जून 2021 में ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) दाखिल किया था।

2019 में पतंजलि ने 4,350 करोड़ रुपये में एक दिवाला प्रक्रिया के जरिए रुचि सोया को खरीदा। रुचि सोया मुख्य रूप से तिलहन प्रसंस्करण, खाना पकाने के तेल के रूप में उपयोग के लिए कच्चे खाद्य तेल को परिष्कृत करने, सोया उत्पादों के निर्माण और मूल्य वर्धित उत्पादों के व्यवसाय में काम करती है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।