₹35 से बढ़कर 416 रुपये का हुआ टाटा ग्रुप का ये शेयर,  1 लाख बन गए 11.81 लाख रुपये
(India) टाटा ग्रुप (Tata group) का ऑटोमोटिव स्टैम्पिंग और असेंबली (Automotive Stampings & Assemblie) का शेयर अपने निवेशकों को मालामाल करने का काम किया है। कंपनी के शेयर सालभर में 35 रुपये से बढ़कर 400 रुपये के पार पहुंच गया है, इस दौरान इसने अपने निवेशकों को करीबन 1,081 फीसदी से ज्यादा का जोरदार रिटर्न (Stock return) दिया है।

टाटा ग्रुप का यह शेयर (Tata group stock) सालभर पहले 22 मार्च 2021 को 35.25 रुपये प्रति शेयर के स्तर पर थे। यह अब बढ़कर 416.50 रुपये प्रति शेयर के स्तर पर आ गए। यानी सालभर में निवेशकों को 1,081.56% का रिटर्न मिला। छह महीने में यह शेयर 58.60 रुपये से बढ़कर 416.50 रुपये पर आ गया, इस दौरान इस शेयर ने अपने निवेशकों को 610.75% का रिटर्न दिया है। हालांकि, इस साल यह शेयर बिकवाली के दबाव में है और अब तक 39.70% गिर चुका है, वहीं, पिछले पांच कारोबारी सत्र में यह 9.95 फीसदी भाग है

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।