PAN कार्ड खो गया है तो परेशान न हों, 10 मिनट में घर बैठे ऐसे पाएं
(India) स्थायी खाता नंबर या पैन कार्ड आज जरूरी दस्तावेज बन गया है। आयकर रिटर्न से लेकर सभी प्रकार के वित्तीय कार्यों में इसकी आवश्यकता होती है। पैन के बिना कोई भी व्यक्ति साधारण बैंक खाता भी नहीं खोल पाता है। यदि कभी पैन कार्ड खो जाए तो काफी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन चिंता करने की जरूरत नहीं है। आप ई-पैन कार्ड से सभी प्रकार के वित्तीय कार्य कर सकते हैं। अधिकांश वित्तीय संस्थान ई-पैन कार्ड को स्वीकार करते हैं। आप अपनी सुविधा के लिए ई-पैन कार्ड को फोन में रख सकते हैं।

10 मिनट में घर बैठे पाएं ई-पैन कार्ड

भौतिक पैन कार्ड की दूसरी कॉपी लेने के लिए दो पेज का फॉर्म भरने के बजाए आप 10 मिनट में घर बैठे ई-पैन कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए आपको केवल आधार के जरिए ई-केवाईसी करनी होगी। हालांकि, ई-पैन कार्ड डाउनलोड करने के लिए आपको 8.26 रुपये के मामूली शुल्क का भुगतान करना होगा।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।