सेंसेक्स की टॉप 10 में सात कंपनियों का मार्केट कैप 1.14 लाख करोड़ रुपये घटा, फायदे में RIL
(India) Stock market: सेंसेक्स की टॉप 10 में से सात कंपनियों के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह सामूहिक रूप से 1,14,201.53 करोड़ रुपये की गिरावट आई। सबसे अधिक नुकसान में हिंदुस्तान यूनिलीवर, एचडीएफसी बैंक और एचडीएफसी रहीं। बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 501.73 अंक या 0.86 प्रतिशत नीचे आया।



पिछले सप्ताह जहां एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, भारतीय स्टेट बैंक (SBI), बजाज फाइनेंस, एचडीएफसी और भारती एयरटेल के बाजार पूंजीकरण में गिरावट आई, वहीं रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) और इन्फोसिस के मूल्यांकन में बढ़ोतरी हुई।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।