(DELHI, India)
खबरों के मुताबिक इसके पीछे कारण ये है कि आने वाले दिनों में जम्मू कश्मीर औऱ झारखंड में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड आयल की कीमत कम हुई हैं। इसलिए यह अनुमान लगाया जा रहा है कि पेट्रोल और डीजल के दाम 31 अक्टूबर को आधी रात से घट सकते हैं । अगर ऐसा हुआ तो अगस्त से लगातार छठी बार पेट्रोल के दाम में कमी आएगी। ऑयल मार्केटिंग कंपनियां पेट्रोल और डीजल की कीमत को शुक्रवार समीक्षा कर सकती हैं, जिसमें यह तय होगा कि दाम में कितनी कमी की जाएगी। हालांकि इसके लिए कंपनियां पेट्रोलियम मंत्रालय की मंजूरी भी लेंगी
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।