मिडल क्लास को राहत देना चाहते हैं जेटली
(India)
वित्त मंत्री अरुण जेटली ने शनिवार को कहा है कि नौकरीपेशा मिडल क्लास लोगों पर टैक्स का बोझ डालना उन्हें अच्छा नहीं लगता, लेकिन वह टैक्स चोरी करने वालों को कतई नहीं बख्शेंगे। जेटली ने कहा कि उनकी कोशिश होगी कि करदाताओं की जेब में ज्यादा से ज्यादा पैसा जाए ताकि वे ज्यादा खर्च करें और प्रत्यक्ष करों से ज्यादा धन जुटाया जा सके। वित्त मंत्री ने कहा, टैक्स बेस को बढ़ाना। इसका मतलब क्या है? मैं भी उतना ही अप्रत्यक्ष कर देता हूं जितना मेरे घर में काम करने वाला। हां, हमारे उपभोग की मात्रा अलग हो सकती है। पर हर कोई अप्रत्यक्ष कर दे रहा है। और आपके आधे से ज्यादा कर अप्रत्यक्ष हैं। वह भी एक्साइज देता है, कस्टम ड्यूटी देता है, सर्विस टैक्स देता है। और जहां तक इनकम टैक्स का सवाल है, तो टैक्स चोरी करने वाले ही टैक्स के जाल को बढ़ा रहे हैं।

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।