(India)
दूरसंचार मंत्री रविशंकर प्रसाद ने इसी महीने एमटीएनएल की समीक्षा बैठक में नेटवर्क की खराब गुणवत्ता व नेटवर्क पेश करने की धीमी गति के लिए अधिकारियों को आड़े हाथ लिया था, मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘मंत्री ने एमटीएनएल को अपनी सेवाओं में सुधार के लिए छह माह का समय दिया है, मंत्री ने स्पष्ट रूप से कहा है कि इस समयसीमा का पालन नहीं करने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.’’ उन्होंने मोबाइल टावर लगाने में देरी के लिए भी वरिष्ठ अधिकारियों से नाराजगी जताई, अधिकारी ने कहा, ‘‘देरी के लिए जिम्मेदार अधिकारियों के स्थान पर मंत्री कुछ दक्ष अधिकारियों को ला सकते हैं.’’दिल्ली व मुंबई में कवरेज दायरा बढ़ाने के लिए दिसंबर, 2013 में 3,526 मोबाइल साइट्स की स्थापना के लिए नोकिया नेटवर्क्स का नाम छांटा गया था, नोकिया ने सबसे निचली बोली लगाई थी, इनमें 2जी और 3जी दोनों उपकरण शामिल थे, करीब 400 करोड़ रुपये की इस परियोजना की तकनीकी बोली में अल्काटेल ल्यूसेंट, हुवावेई टेक्नोलाजीज और जेडटीई भी सफल रही थीं, एमटीएनएल ने हालांकि चुनी गई कंपनियों को न तो अग्रिम में आर्डर दिया और न ही आग्रह पत्र भेजा. सूत्रों ने बताया कि यह प्रस्ताव एमटीएनएल के बोर्ड के पास है जिसने अभी तक इसे मंजूरी नहीं दी है
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।