अडानी पावर ने खरीदा अवांता का पावर प्लांट
(India)
अडानी पावर ने गौतम थापर के नेतृत्व वाले अवांता समूह की 600 मेगावॉट क्षमता की कोरबा वेस्ट यूनिट को खरीदने का सौदा किया। यह 4,200 करोड़ रुपये से अधिक की कीमत में हुआ है। चार महीनों से भी कम वक्त में अडानी पावर की ओर से की गई यह दूसरी प्रमुख डील है। अगस्त में उसने छह हजार करोड़ रुपये में लैंको इंफ्रा से 1200 मेगावॉट क्षमता के उडुपी प्लांट को खरीदा था। कोरबा यूनिट की खरीद के साथ अडानी पावर की उत्पादन क्षमता बढ़कर 11,040 मेगावॉट हो जाएगी। यह सौदा अडानी पावर को देश में निजी क्षेत्र की सबसे बड़ी बिजली कंपनी बना देगा। अडानी समूह की ओर से तो इस सौदे के आकार का खुलासा नहीं किया गया, लेकिन अवांता समूह ने बताया कि यह सौदा 4,200 करोड़ रुपये से अधिक का है।

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।