भारत में अधिक निवेश करेगी अलीबाबा
(India)
चीन की सबसे बड़ी ई-कॉमर्स कंपनी अलीबाबा भारत में कब से कारोबार शुरू करेगी, इसको लेकर अपने पत्ते एकदम नहीं खोल रही। अलबत्ता कंपनी भारत में ज्यादा से ज्यादा निवेश करने को लेकर जरूर गंभीर है। खास तौर पर छोटी व मझोली कंपनियों को वह अपने नेटवर्क के साथ जोड़ने को लेकर खासी उत्साहित है। अलीबाबा के संस्थापक और इस कंपनी के जरिये चीन के सबसे अमीर आदमी बन चुके जैक मा भारत की यात्र पर आए हैं। मा के पास 30 अरब डॉलर (करीब 1900 अरब रुपये) की संपत्ति है। प्रधानमंत्री मोदी की आर्थिक नीतियों के समर्थक जैक मा भारत और चीन के बीच बेहद गहरे रिश्ते की वकालत करते रहते हैं। बुधवार को यहां फिक्की की तरफ से आयोजित एक समारोह में उन्होंने कहा कि वह भारत को चीन निर्मित उत्पादों से पाटने नहीं, बल्कि चीनियों को भारतीय उत्पादों से परिचित कराने की मंशा रखते हैं।

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।