सात टॉप कंपनियों का एम-कैप 47,365 करोड़ रुपए बढ़ा
(Mumbai, Mumbai) मुबंई-टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, सीआईएल, आईसीआईसीआई और एचडीएफसी ने भी शुक्रवार (28 नवंबर) को समाप्त हुए सप्ताह में अपने मार्केट कैपिटैलाइजेशन (एम-कैप) के संदर्भ में लाभ कमाया है।
टॉप 10 कंपनियों में जिनके एम-कैप में इस अवधि के दौरान गिरावट आई उनमें ओएनजीसी, आरआईएल और आईटीसी शामिल हैं।

एसबीआई का एम-कैप 12,243.8 करोड़ रुपये बढ़कर 2,39,985.92 करोड़ रुपये हो गया। इंफोसिस का एम-कैप 12,239.84 करोड़ रुपये बढ़कर 2,50,323.90 करोड़ रुपये हो गया।

एचडीएफसी बैंक का मार्केट कैप 6,126.86 करोड़ रुपये बढ़ने के साथ 2,31,322.85 करोड़ रुपये हो गया। टीसीएस का एम-कैप 5,249.39 करोड़ रुपये बढ़ने के साथ ही 5,17,711.39 करोड़ रुपये हो गया।

इसी प्रकार कोल इंडिया का बाजार मूल्य 4,832.02 करोड़ रुपये बढ़कर 2,24,073.03 करोड़ रुपए, एचडीएफसी का 4,262.91 रुपये बढ़ोतरी के साथ 1,82,313.49 करोड़ रुपये और आईसीआईसीआई का बाजार मूल्य 2,410.23 करोड़ रुपये बढ़कर 2,03,130.36 करोड़ रुपये हो गया।

वहीं, आईटीसी के मार्केट कैप 2,89,919.92 करोड़ रुपये में 10,582.48 करोड़ रुपये की गिरावट आई। ओएनजीसी के 3,24,680.85 करोड़ रुपये में 3,507.75 करोड़ रुपये की गिरावट आई। आरआईएल को इसके 3,20,520.81 रुपये के बाजार मूल्य में 2,134.98 करोड़ रुपये की गिरावट का सामना करना पड़ा।

डोमेस्टिक मार्केट कैप रैंकिंग में टीसीएस लिस्ट में टॉप पर है, उसके बाद ओएनजीसी, आरआईएल, आईटीसी, इंफोसिस, एसबीआई, एचडीएफसी बैंक, सीआईएल, आईसीआईसीआई बैंक और एचडीएफसी का नंबर आता है। इसबीच पिछले सप्ताह बीएसई बेंचमार्क सेंसेक्स 359.36 पाइंट हासिल करके 28,693.99 पर था।

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।