बढ़ रही है दिल्लीवासियों की आय
(India)
दिल्ली सरकार के अर्थ व सांख्यिकी निदेशालय के आंकड़े बताते हैं कि राजधानी में राजनीतिक अस्थिरता के बावजूद यहां रहने वालों की आमदनी में बढ़ोतरी हो रही है। निदेशालय द्वारा जारी की गई रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2013-14 में दिल्ली की प्रति व्यक्ति आय 2,19,979 रुपये है, जो कि पिछले वर्ष की तुलना में 27,392 रुपये अधिक है। वित्त वर्ष 2012-13 में दिल्ली में कुल 77.74 लाख वाहन पंजीकृत थे, जो कि बढ़कर 82.93 लाख हो गए हैं। इनमें कार व जीप की संख्या 26.29 लाख तथा दो पहिया वाहनों की संख्या 52.98 लाख है। वहीं, दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) के बेड़े में 1275 वातानुकूलित बसों सहित कुल 5216 बसें हैं। इन बसों से रोजाना 43.47 लाख यात्री यात्रा करते हैं।

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।