लोगों का विश्वास जीतने में सफल हुए शी और मोदी
(India)

देसी और विदेशी मुद्दों पर जनता का विश्वास जीतने के मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विश्व में दूसरे नंबर पर हैं। चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग इस सूची में पहली पायदान पर काबिज हैं। वहीं जर्मनी की चांसलर एजेंला मर्केल को तीसरा स्थान हासिल हुआ है। बाजार की गतिविधियों पर नजर रखने वाली जापान की ‘जीएमओ रिसर्च’ फर्म के सर्वे में यह बात सामने आई है। सूची में विश्व के शीर्ष 30 नेताओं को स्थान दिया गया है। फर्म ने 26 हजार से अधिक लोगों के बीच सर्वे किया, जिसमें चिनफिंग को 10 में 7.5, मोदी को 7.3 और मर्केल को 7.2 अंक मिले। सर्वे के परिणामों को हार्वर्ड कैनेडी स्कूल्स एश सेंटर फॉर डेमोक्रेटिक गर्वनेंस एंड इनोवेशन में प्रकाशित किया गया है। सूची में चिनफिंग, मोदी और मर्केल के बाद औसत अंक पाने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा (6.6) का नाम आता है, जबकि ब्रिटिश प्रधानमंत्री डेविड कैमरन के उनसे सिर्फ 0.1 अंक कम हैं। वह पांचवें नंबर पर हैं।

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।