एक जनवरी 2015 के बाद नहीं चलेंगे साल 2005 से पहले के छपे नोट
(India) साल 2005 से पहले छपे कागजी नोटों को इससे पहले बदलवा लेना होगा। भारतीय रिजर्व बैंक ने 2005 से पहले छपे नोटों को परिचालन से हटाने की कवायद शुरू करने के बाद अब तक 144.66 करोड़ नोट अलग किए हैं जिनका मूल्य 52,855 करोड़ रुपए है। उल्लेखनीय है कि 2005 के बाद छपे नोटों में सुरक्षा से जुड़े फीचर अधिक हैं जिससे जाली नोटों को प्रचलन में आने से रोकने में मदद मिलती है। भारतीय रिजर्व बैंक ने यह भी कहा है कि ये नोट भी परिचालन में बने रहेंगे और लोग लेन देन के लिए इनका इस्तेमाल कर सकते हैं। रिजर्व बैंक ने 22 जनवरी को कहा था कि वह एक अप्रैल से इस तरह के सभी नोट परिचालन से हटाएगा।

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।