देश में 500 और 1,000 समेत 2005 से पहले छपे करेंसी नोटों को बदलवाने के लिए अब ज्यादा समय नहीं बचा है। ऐसे पुराने नोटों को बदलने के लिए अंतिम तारीख एक जनवरी, 2015 है। भारतीय रिजर्व बैंक ने 2005 से पहले छपे नोटों को परिचालन से हटाने की कवायद शुरू करते हुए अब तक ऐसे 144.66 करोड़ नोट अलग किए हैं। इनका मूल्य 52,855 करोड़ रुपये है। वर्ष 2005 के पहले छपे नोटों के जाली नोट तैयार करने का खतरा बहुत ज्यादा था। लिहाजा, सरकार ने इन्हें बंद करने का फैसला लिया था। इसके बाद छपे नोटों में सुरक्षा से जुड़े तमाम उपाय किए गए हैं। इनसे जाली नोटों को चलन में आने से रोकने में मदद मिलेगी।
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।