एनजीटी (नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल) में सोमवार को हुई सुनवाई के दौरान पुराने डीजल वाहन मालिकों को फिलहाल राहत मिली है। एनजीटी ने 10 साल से ज्यादा पुराने डीजल वाहनों पर लगाए गए प्रतिबंध की अवधि बढ़ा दी है। अब न्यायाधिकरण इस मामले की अगली सुनवाई 13 जुलाई को करेगा। दिल्ली गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के महासचिव राजेंदर कपूर ने बताया कि एनजीटी ने दिल्ली-एनसीआर में 10 साल से अधिक पुराने डीजल वाहनों पर पाबंदी के अपने आदेश पर रोक 13 जुलाई तक बढ़ा दी है। लिहाजा अगले 20 दिन यानी अगली सुनवाई तक दिल्ली-एनसीआर की सड़कों पर ये वाहन चलते रहेंगे। इससे वाहन मालिकों को खासकर व्यवसायिक वाहन चलाने वालों को फिलहाल बड़ी राहत मिली है। कपूर ने कहा कि एनजीटी 13,14 और 15 जुलाई को इस मामले की लगातार तीन दिन सुनवाई करेगा। लगातार सुनवाई होने से इस मामले पर जल्द कोई फैसला आने की उम्मीद की जा सकती है।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER:
इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।