अभी तक ‘आम’ नहीं हुआ फलों का राजा
(India)
बेमौसम बारिश का फलों के दाम पर असर पड़ा है। फलों के राजा आम का दाम 100 रुपये किलो तक पहुंच गया, जबकि दूसरे मौसमी फलों के दाम 45 प्रतिशत तक बढ़ गये। उद्योग मंडल एसोचैम ने एक सर्वे में यह जानकारी दी है। एसोचैम ने एक सर्वे रिपोर्ट में कहा कि पिछले कुछ महीने बेमौसम बारिश से फलों के दाम आसमान छू रहे हैं। खासकर महानगरों और बड़े शहरों में इसके दाम में 40 से 45 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। सर्वे के अनुसार मौसमी फलों के दाम बढ़ने से आम लोगों को फलों पर अपना बजट कम करना पड़ा है।एसोचैम ने कहा कि फलों का राजा आम खुदरा बाजार में 100 रुपये किलो पर बिक रहा है। वहीं अलफांसों आम का भाव 200 से 400 रुपये दर्जन तक पहुंच गया है। इसका कारण बेमौसमी बारिश है जिससे कुछ राज्यों में 50 प्रतिशत तक फसल को नुकसान पहुंचा है। केले जैसे अन्य फलों के दाम भी बढ़े हैं। जहां पहले केला 30 से 40 रुपये दर्जन बिक रहा था वही अब 60 से 65 रुपये दर्जन पहुंच गया है। इसी प्रकार सेब का भाव पिछले साल के मुकाबले दोगुना है।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।