कल से रेस्त्रां बिल सहित कई सेवाएं महंगी
(India)
केंद्र सरकार सर्विस टैक्स 12.36 से बढ़ाकर 14 फीसदी करने का फैसला 1 जून से लागू करेगी
एक जून से यानि कल से लक्जरी होटल, एसी रेस्त्रां में खाना-पीना, टेªन के एसी श्रेणी में सफर, हवाई यात्रा, विदेशी मुद्रा की खरीद-बिक्री सहित कुछ सेवाएं महंगी हो जाएंगी....केंद्र सरकार सर्विस टैक्स 12.36 से बढ़ाकर 14 फीसदी करने का फैसला 1 जून से लागू करेगी। वित्त मंत्री अरुण जेटली ने बजट में जीवन को प्रभावित करने वाली करीब 150 सेवाएं कर के दायरे में लाने की घोषणा की थी। इनमें कई ऐसी सेवाएं भी हैं, जो उपभोक्ता को सीधे प्रभावित करेगी...वहीं बचत पर भी अब टैक्स देना पड़ेगा...जीवन बीमा, सामान्य बीमा सर्विस भी इस दायरे में होगी....वहीं नई पॉलिसी खरीद और पुरानी का प्रीमियम चुकाते समय सर्विस टैक्स को जोड़कर देना होगा। अब तक एलआईसी जीआईसी की पॉलिसियों पर सर्विस टैक्स नहीं था।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।