वातानुकूलित श्रेणी एवं प्रथम श्रेणी का सफर महंगा
(India)
रेल यात्रियों को सोमवार से वातानुकूलित श्रेणी एवं प्रथम श्रेणी के टिकट के लिए थोड़ा ज्यादा किराया देना पडेगा... यह वृद्धि सेवाकर में बढोत्तरी के कारण होगी..रेलवे बोर्ड के मुताबिक आम बजट में सेवा कर की दर 12.36 प्रतिशत से बढाकर 14 प्रतिशत करने की अधिसूचना जारी हो चुकी है और एक जून से अन्य सेवाओं के साथ ही रेलवे के एसी श्रेणी के टिकट की बुकिंग पर ये लागू होगा.. रेलवे के मुताबिक एसी एवं प्रथम श्रेणियों के किरायों पर सेवाकर कुल 4.2 प्रतिशत की दर से लगेगा जो पहले 3.708 प्रतिशत होता था... यह कर 2012 में लगाया गया था.. सेवा कर में इस वृद्धि के कारण किरायों में मामूली वृद्धि होगी.. इसके अलावा पार्सल वैन और मालगड़ियों ढुलाई की जाने वाली वस्तुओं की कीमतें बढ जाएंगी.... ।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।