मैगी विवाद पर सख्त हुई सरकार
(India)
मैगी विवाद पर सरकार भी सख्त हो गयी। सरकार ने चेताया कि यदि मैगी का प्रचार करने वाले विज्ञापन गुमराह करने वाले हुए, तो वह इस नूडल्स के ब्राड एंबेसडरों के खिलाफ कार्रवाई करेगीं। मैगी की मौजूदा ब्रांड एंबेसडर बालीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित भी शामिल हैं । इस बीच, सरकार ने मैगी नूडल्स में खाद्य उत्पाद सुरक्षा मानकों के उल्लंघन के मामले में जांच का दायरा बढ़ाते हुए कहा कि वह सभी राज्यों में इन नूडल्स के नमूनों का परीक्षण कर रही है और किसी तरह के उल्लंघन के मामले में कड़ी कार्रवाई की जायेगी. भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण विभिन्न राज्यों से इकट्ठा किये गये मैगी नूडल्स के नमूनों का परीक्षण कर रहा है. यह जांच उत्तर प्रदेश के खाद्य सुरक्षा एवं दवा प्रशासन द्वारा मैगी इंस्टैंट नूडल्स के नमूनों में मोनोसोडियम ग्ल्यूटामेट और सीसे की मात्र तय सीमा से अधिक पाये जाने के बाद की जा रही है. इनके नतीजे अगले दो-तीन दिन में मिलने की उम्मीद है.

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।