महंगाई को लेकर लोगों में रोष
(India)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा चुनाव से पहले वादा किया था कि सत्ता में आते ही महंगाई पर लगाम लगेगी, लेकिन हुआ उसका उल्टा। दालों के दाम आसमान छू रहे हैं, साथ ही रोजमर्रा के काम आने वाली वस्तुओं कीमतों में भी उछाल आया है। मोदी सरकार ने इनमें कमी लगाने की बजाए सर्विस टैक्स को और बढा दिया। 12.36 फीसदी से बढाकर 14 प्रतिशत किए गए सर्विस टैक्स के बाद रेल किराया भी बढ गया है। जिसका रेल यात्रियों ने विरोध किया। जनटीवी ने सर्विस टैक्स बढने के बाद जयपुर रेलवे स्टेशन का दौरा कर जब यात्रियों से उनकी राय जानी तो उन्होंने मोदी सरकार को जमकर कोसा और उन पर देश को गुमराह करने का आरोप लगाया।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।