दिल्ली में मैगी के 13 में से 10 सैंपल टेस्ट में फेल
(India)
दिल्ली में नेस्ले के नूडल ब्रैंड मैगी के 13 में से 10 सैंपल टेस्ट में फेल पाए गए हैं। इनमें लेड की मात्रा ज्यादा पाई गई है। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन बुधवार को मैगी बनाने वाली कंपनी नेस्ले के अफसरों के साथ मुलाकात करेंगे। एक टीवी चैनल से बातचीत में जैन ने कहा है कि बुधवार को इस मामले में बड़ा फैसला लिया जा सकता है। सूत्रों के मुताबिक इस मामले में दिल्ली सरकार शहर से मैगी हटवा सकती है और केस भी दर्ज करवा सकती है।व हीं, केरल स्टेट सिविल सप्लाई कॉरपोरेशन ने राज्य भर में अपने आउटलेट्स पर मैगी न बेचने का फैसला किया है। राज्य के खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री अनूप जैकब ने इस बारे में निर्देश जारी किए हैं। ऐसा बैन लगाने वाला केरल देश का पहला राज्य है। केरल सरकार ने यह फैसला उन खबरों के मद्देनजर किया है, जिनमें बताया जा रहा है कि मैगी में खतरनाक केमिकल पाए गए हैं, जो सेहत के लिए खतरनाक हैं। इस बीच, पश्चिम बंगाल सरकार मैगी को लेकर बुधवार को एक हाई लेवेल मीटिंग करेगी।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।