15 जून से बीएसएनएल की रोमिंग फ्री
(India)
सरकारी क्षेत्र की टेलिकॉम कंपनी बीएसएनएल ने मंगलवार को रोमिंग चार्ज खत्म किए जाने का एलान कर दिया हैै। टेलीकॉम मंत्री रविशंकर प्रसाद ने इसका ऐलान किया कि 15 जून से बीएसएनएल की रोमिंग फ्री होगी। साथ ही उन्होंने कहा कि बीएसएनएल का मुनाफा बढ़ा है। गौरतलब है कि हाल ही में बीएसएनएल ने रोमिंग टैरिफ में 40 प्रतिशत की कटौती की थी। बीएसएनएल के ताजा कदम से कंपनियों के बीच प्राइस वार छिड सकती है। उधर, बीएसएनएल एक ऐसी सर्विस लाने जा रही है, जिसके तहत लोग अपने मोबाइल के जरिए भी पैसे निकाल सकेंगे। इसके लिए नेट बैंकिंग की जरूरत भी नहीं होगी।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।