स्विटजरलैंड ने काला धन रखने वाले कुछ और नामों को सार्वजनिक किया है। मंगलवार को प्रकाशित सरकारी राजपत्र में भारत के सैयद मोहम्मद मसूद और चांद कौसर मोहम्मद का भी नाम शामिल है। भारत को उसने दोनों के नाम पहले ही बता दिए थे, लेकिन ताजा अधिसूचना में फिर से उनके नाम प्रकाशित किए गए हैं। अधिसूचना में बहामास की इकाई वार्फ लिमिटेड से मसूद का गठजोड़ बताया गया है। इसकी एक पोंजी स्कीम घोटाले में पहले से ही जांच चल रही है। इसके कुछ खातों को प्रवर्तन निदेशालय के आग्रह के बाद पहले ही सीज किया जा चुका है। अन्य नामों का खुलासा का भी खुलासा हुआ है। इनमें पनामा, जर्मनी और अमेरिका के लोग शामिल हैं। अब तक कुल सात भारतीयों के नामों का खुलासा हो चुका है। ताजा प्रकाशित अधिसूचना में पांच विदेशी संस्थाओं के भी नाम सार्वजनिक किए गए हैं। ये वो संस्थाएं हैं जिसकी जानकारी भारत ने पहले ही मांगी थी।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER:
इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।