शुरूआती उछाल के बाद दबाव में आया शेयर बाजार
(India)
सप्ताह के दो कारोबारी दिनों में तेज गिरावट के बाद आज गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार में उछाल दिखा। लेकिन अगले ही कुछ पल में बाजार फिर दबाव में आ गया। सुबह बंबई स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स जहां 111 अंकों की बढत के साथ खुला, वहीं निफ्टी में भी 24 अंकों की उछाल देखी गई। उसके बाद बाजार लाल निशाने पर आ गये। हालांकि फिलहाल बाजार के लाल निशान व हरे निशान में आने-जाने का सिलसिला जारी है। आरबीआई की मौद्रिक नीति की समीझा के बाद पिछले दो कारोबारी दिनों में सेंसेक्स में 1011.71 अंकों की गिरावट आई है। उसके बाद कमजोर मानसून की आशंका से भी बाजार में बिकवाली शुरू हो गई है। फिलहाल 30 शेयरों वाले सेंसेक्स में 0.41 की वृद्धि दर्ज की गई है और वो 26948.84 पर कारोबार कर रहा है। वहीं 50 शेयरों वाले निफ्टी में भी 0.30 फीसद की वृद्धि दर्ज की गई है जिसके बाद वो 8160.05 पर कारोबार कर रहा है।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।