पंजाब नेशनल बैंक ने बुधवार को चुनिंदा फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) पर ब्याज दर में 0.25 प्रतिशत कटौती कर दी। इसे लोन पर ब्याज दर में कटौती से पहले के कदम के तौर पर देखा जा सकता है। पीएनबी की तरफ से एफडी पर ब्याज दर में कटौती 8 जून से लागू होगी। रिजर्व बैंक की तरफ से रेपो रेट घटाए जाने के एक दिन बाद पीएनबी ने एफडी पर ब्याज दर में कटौती का फैसला किया है। आरबीआई ने रेपो रेट 0.25 फीसदी घटाकर 7.25 फीसदी कर दिया है। केंद्रीय बैंक के इस निर्णय के फौरन बाद भारतीय स्टेट बैंक, इलाहाबाद बैंक, देना बैंक और पंजाब एंड सिंध बैंक ने बेस रेट में 0.3 फीसदी तक कटौती की है।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER:
इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।