एक ओर नेस्ले इंडिया ने मैगी को भारतीय बाजार से वापस लेने का फैसला किया है. दूसरी ओर भारत में मैगी पर कोहराम मचने के बाद अब विदेश में भी नेस्ले का यह प्रोडक्ट जांच के घेरे में आ गया है. ब्रिटेन की अथॉरिटी मैगी की जांच करवाकर यह पता लगा रही है कि इसमें सेहत के लिए खतरनाक चीजें मिली हैं या नहीं. अंग्रेजी अखबार ने इस बारे में खबर छापी है. पूरे ब्रिटेन में भारतीय शॉप पर बिकने वाली मैगी को लेकर जांच शुरू की जा चुकी है. ब्रिटेन की फूड स्टैन्डर्ड एजेंसी ने कहा कि उसे भारत से मैगी सैंपल की जांच की रिपोर्ट मिली है. एजेंसी यह पता लगा रही है कि क्या ब्रिटेन में बिकनी वाली मैगी में भी तय सीमा से ज्यादा लेड की मात्रा है या नहीं.
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER:
इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।