इन्फोसिस ने ई-कॉमर्स सर्विसेज प्रोवाइडर स्कावा को खरीदा
(India)

आईटी सेक्टर की दूसरी सबसे बड़ी घरेलू कंपनी इन्फोसिस ने ई-कॉमर्स सर्विसेज प्रोवाइडर स्कावा को खरीद लिया है। यह सौदा 12 करोड़ डॉलर (करीब 768 करोड़ रुपए) में हुआ। इन्फोसिस ने इस साल अप्रैल में ही इस अधिग्रहण के लिए करार कर लिया था। लेकिन, कंपनी ने स्कावा के होल्डिंग ग्रुप कैलिडस के साथ सौदे की प्रक्रिया पूरी होने की जानकारी गुरुवार को दी। इन्फोसिस ने अपनी वेबसाइट पर एक स्टेटमेंट पोस्ट किया है, जिसके मुताबिक कैलिडस और इसकी सहयोगी फर्म के अधिग्रहण का काम गुरुवार को पूरा हुआ। स्टेटमेंट में कहा गया है, श्यह अधिग्रहण उन्हीं शर्तों पर हुआ, जिससे संबंधित करार की घोषणा 24 अप्रैल, 2015 को की गई थी। यह खरीद कंपनी की एक खास रणनीति का हिस्सा है।श् बहरहाल, स्कावा इस साल इन्फोसिस की तरफ से किया गया दूसरा सबसे बड़ा अधिग्रहण है। इससे पहले कंपनी ने इस्राइल के ऑटोमेशन सॉल्यूशन सटार्ट-अप पनाया का अधिग्रण किया था। वह सौदा 20 करोड़ डॉलर यानी लगभग 1,280 करोड़ रुपए में हुआ था।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।