भारत और बांग्लादेश के बीच 22 समझौते किए गए हैं। इसमें सबसे अहम एग्रीमेंट सीमा के नजदीक जमीन के बंटवारे से जुड़ा हुआ है। इन समझौतों पर शनिवार को दो दिनों की बांग्लादेश यात्रा पर ढाका पहुंचे भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मेजबान देश की पीएम शेख हसीना की अगुवाई में हस्ताक्षर किए गए। शनिवार शाम को एक साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए नरेंद्र मोदी ने कहा है कि सोनार बांग्ला का सपना बंग बंधु शेख मुजीब उर रहमान की शहादत से पूरा हुआ है। इससे पहले दोनों देशों के बीच लैंड अग्रीमेंट पर हस्ताक्षर हो गए। इस समझौते से भारत और बांग्लादेश के बीच सीमा से जुड़ा 41 साल विवाद खत्म हो गया। वहीं पीएम के साथ गये उद्योगपति अंबानी और अडानी बांग्लादेश में कई हजार करोड़ की लागत निवेश करेंगे। वो वहां ऊर्जा की जरूरतों को पूरा करने के लिए वहां पावर प्लांट भी लगाएंगे।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER:
इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।