रेटिंग एजेंसी क्रिसिल ने मंगलवार को कहा कि जीएसटी के क्रियान्वयन से कंपनियों की लॉजिस्टिक संबंधी लागत अगले 3-4 साल में 30 फीसद तक घट सकती है। रेटिंग एजेंसी ने कहा कि जीएसटी लागू होने से भंडारण लागत में बचत होगी और जांच चैकियां खत्म होने से भी लाभ होगा। केंद्रीय बिक्री कर खत्म होने पर भंडारगृहों और इनवेंटरी के बेहतर उपयोग से लागत घटेगी। क्रिसिल ने कहा कि जांच चैकियों के खत्म होने से भी डिलीवरी में लगने वाला समय बचेगा क्योंकि वस्तुओं का परिवहन तेजी से किया जा सकेगा। इससे टिकाऊ उपभोक्ता सामान बनाने वाली कंपनियों को सबसे अधिक लाभ होगा।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER:
इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।