विश्व बैंक ने कहा है कि भारत की आर्थिक वृद्धि दर इस साल चीन से आगे निकल जाएगी। इस साल भारत की वृद्धि दर 7.5 प्रतिशत रहने का अनुमान है। विश्व बैंक ने प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं की वृद्धि दर के लिए जारी सूची में यह बात कही है। विश्व बैंक के मुख्य अर्थशास्त्री एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष कौशिक बसु ने विश्व आर्थिक आकलन (जीईपी) की नवीनतम सूची जारी करने के बाद कहा, इस साल 7.5 प्रतिशत की वृद्धि दर के साथ भारत पहली बार विश्व बैंक की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं की वृद्धि दर सूची में प्रमुख स्थान पर है। चीन का इस साल 7.1 प्रतिशत की वृद्धि दर का अनुमान है। रिपोर्ट के अनुसार विकासशील देशों में इस साल 4.4 प्रतिशत की आर्थिक वृद्धि दर का अनुमान है, जबकि 2016 तक इसके बढ़कर 5.2 प्रतिशत और 2017 तक 5.4 प्रतिशत तक पहुंचने का अनुमान है।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER:
इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।