रेलवे ने तत्काल टिकट बुकिंग सिस्टम में बदलाव करने का फैसला किया है. अब तत्काल टिकट कैंसिल कराने वालों को 50 फीसदी रिफंड मिलेगा. अभी तक तत्काल टिकट कैंसिल कराने पर कोई रिफंड नहीं मिलता था. रेलवे ने तत्काल बुकिंग के टाइम में भी बदलाव किया है. अब सुबह 10 से 11 बजे के बीच सिर्फ एसी कोच में सीटें बुक की जा सकेंगी. इसके बाद सुबह 11 से 12 बजे के बीच नॉन एसी (स्लीपर) कोच में तत्काल टिकटों की बुकिंग होगी. नई व्यवस्था एक जुलाई से लागू होगी.
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER:
इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।