मैगी पर लगे प्रतिबंध के खिलाफ अदालत पहुंची नेस्ले
(India)
नेस्ले मैगी पर लगे प्रतिबंध को चुनौती देने अदालत पहुंच गई है। बॉम्बे हाई कोर्ट इस मामले की सुनवाई आज करेगा। नेस्ले ये मानने को तैयार नहीं है कि मैगी खाने के लिए असुरक्षित है। हालांकि अमेरिका और यूके मे भी मैगी की फूड क्वालिटी की जांच हो रही है। नेस्ले ने मैगी पर रोक के खिलाफ बॉम्बे हाई कोर्ट में याचिका दायर की है। नेस्ले ने एफएसएसएआई के आदेश के खिलाफ याचिका दायर की है। नेस्ले, एफएसएसएआई की जांच रिपोर्ट से सहमत नहीं है।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।