आज सरकारी बैंकों के सीईओ से मिलेंगे वित्त मंत्री
(India)
आज वित्त मंत्री अरुण जेटली सरकारी बैंकों के सीईओ से मिलेंगे। इस बैठक में बैंकों के कामकाज की समीक्षा होगी। इसमें खासतौर पर बैंकों के क्रेडिट ग्रोथ पर नजर रखी जाएगी। साथ ही माना जा रहा है कि वित्त मंत्री, बैंकों से दरों में कटौती करने पर भी बात कर सकते हैं। बैठक में देखा जाएगा कि बैंकों ने खेती, एसएमई, एजुकेशन और हाउसिंग सेक्टर को कितना लोन दिया है और उनके एनपीए किस स्तर पर हैं। इस समीक्षा बैठक में प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना और अटल पेंशन योजना की प्रगति का भी जायजा लिया जाएगा। साथ ही मुद्रा बैंक की प्रगति की समीक्षा भी की जाएगी।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।