रिलायंस इंडस्ट्रीज अगले 12-18 माह के दौरान पेट्रोलियम और पेट्रोरसायन बिजनेस में दो लाख करोड़ रुपए से अधिक का निवेश करेगी। कंपनी के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने शुक्रवार को यह घोषणा की। अंबानी ने कहा कि रिलायंस इंडस्ट्रीज के पास ग्लोबल स्तर पर प्रतिस्पर्धी पेट्रोरसायन और रिफाइनिंग कारोबार का अनूठा पोर्टफोलियो होगा, जो तगड़ी ग्रोथ की संभावना वाला नए दौर का भारत केंद्रित उपभोक्ता कारोबार होगा। रिलायंस इंडस्ट्रीज की सालाना आम बैठक (एजीएम) में शेयरधारकों को संबोधित करते हुए अंबानी ने कहा कि इससे रिलायंस दुनिया की सबसे बेशकीमती कंपनियों की चुनिंदा जमात में शामिल हो जाएगी। आरआईएल इंडस्ट्रीज दुनियाभर में कच्चे तेल की सबसे बड़ी रिफाइनरी चलाती है।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER:
इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।