ट्विटर के सीईओ डिक कोस्टोलो जल्द इस्तीफा दे सकते हैं। उनके इस्तीफे के बाद अंतरिम आधार पर एक जुलाई से कंपनी के सह-संस्थापक जैक डोर्सी सीईओ की जिम्मेदारी संभालेंगे। खुद ट्विटर की तरफ से यह जानकारी दी गई है। कोस्टोलो के इस्तीफे की खबर ऐसे समय में आ रही है, जब कंपनी साल 2013 में अपना बहु-प्रतीक्षित आईपीओ लाने के बाद से यूजर्स की तादाद बढ़ाने के लिए संघर्ष कर रही है। कोस्टोलो ने आईपीओ के दौरान कंपनी की लीडरशिप संभाली थी। लेकिन, ग्रोथ निराशाजनक रही और कंपनी अब तक मुनाफा नहीं दिखा पाई है। ट्विटर की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि कोस्टोलो निदेशक मंडल के सदस्य बने रहेंगे। हालांकि डोर्सी अंतरिम रुप से इसका कार्यभार संभालेंगे, लेकिन इस दौरान नए सीईओ की तलाश की जाएगी।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER:
इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।