देश में वनस्पति तेलों का आयात मई के महीने में अब तक के सबसे ज्यादा मासिक स्तर पर पहुंच गया जो कि पिछले साल इसी महीने के मुकाबले 33 फीसद ज्यादा है। देश का खाद्य तेल आयात मई में 13.71 लाख टन रहा। किसी एक महीने में यह आयात का सर्वाधिक मात्रा है। मलेशिया और इंडोनेशिया जैसे प्रमुख उत्पादक देशों से आपूर्ति बढ़ाने की वजह से आयात के आंकड़ों में इजाफा हुआ है। उद्योग के आंकड़ों के अनुसार पिछले साल 2014 में 10.33 लाख टन वनस्पति तेल का आयात किया गया।सॉल्वेंट एक्सट्रैक्टर्स एसोसिएशन (एसईए)द्वारा जुटाए गए आंकड़ों के मुताबिक, श्खाद्य तेल का आयात मई 2015 के दौरान रिकॉर्ड 13.7 लाख टन रहा। यह 1994 में शुरू आयात के बाद सर्वाधिक है। पिछले साल मई में आयात 10.3 लाख टन था।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER:
इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।